आंगनबाड़ी केंद्र छटेरा-2 में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रिंकू रविन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पोषण और स्वास्थ्य पर संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु सम्मान और पोषण शक्ति सम्मान प्रदान कर बच्चों एवं परिवारों को पोषण के प्रति प्रोत्साहित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन दीदी का भी सम्मान किया गया।

“हर घर मुनगा” अभियान के तहत हितग्राहियों को मुनगा पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों में उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यंजनों और पोषण थाली की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को आंगनवाड़ी केंद्र से जोड़ना तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, पालक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!