कॉलेज चौक मेन रोड, आरंग स्थित तिरुपति ऑटोमोबाइल्स, बजाज के अधिकृत शोरूम में आज बजाज पल्सर सीरीज के तीन नए अपडेट मॉडल का भव्य लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पल्सर 125, पल्सर 150 एवं पल्सर N160 सीरीज के नए अपडेट मॉडल को ग्राहकों एवं नगरवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। लॉन्चिंग समारोह में यूको बैंक आरंग शाखा के प्रबंधक बिजन जगन्नाथ सतपथी, चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के एबीएम नितीश गिरी गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, ग्राहक बंधु एवं बजाज प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने बजाज पल्सर के नए अपडेट मॉडल के डिजाइन, फीचर्स एवं आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी ली। तिरुपति ऑटोमोबाइल्स आरंग के संचालक एवं टीम द्वारा सभी अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत करते हुए नए मॉडलों की खूबियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर तिरुपति ऑटोमोबाइल्स की ओर से कहा गया कि पल्सर के नए अपडेट मॉडल आधुनिक युवाओं की पसंद, बेहतर स्टाइल, तकनीक और शानदार राइडिंग अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नए मॉडल के लॉन्च होने से क्षेत्र के बजाज ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिला।तिरुपति ऑटोमोबाइल्स, कॉलेज चौक मेन रोड, आरंग ने सभी ग्राहकों एवं नगरवासियों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर नए मॉडल के लॉन्चिंग समारोह को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!