थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुलसी (बाराडेरा) में आज शाम संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक कहासुनी के दौरान बीस वर्षीय पोते ने अपने ही दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुलसी में संपत्ति को लेकर दादा और उनके 20 वर्षीय पोते के बीच बहस शुरू हुई थी। बातचीत के दौरान पोता अचानक उग्र हो गया और विवाद हिंसा में बदल गया। तैश में आकर आरोपी ने घर में रखी किसी नुकीली वस्तु से दादा पर हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर आरोपी पोते को महज 1 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी पूर्व में किसी भी आपराधिक मामले में शामिल नहीं रहा है और उसका कोई पुराना अपराध रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में पृथक से जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!