सर्व यादव समाज आरंग द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य एवं गरिमामयी शोभायात्रा निकाली गई। भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि व श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

इस गरिमामयी शोभायात्रा का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर स्वागत किया।

कांग्रेसजनों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की, शीतल पेयजल पिलाकर उनका अभिनंदन किया तथा समाज के प्रमुखों का पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

सांस्कृतिक धरोहर व समरसता का प्रतीक: खिलावन निषाद

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर के अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म पर धर्म की विजय और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह शोभायात्रा हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता की प्रतीक है।

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन निषाद, नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर, पार्षद समीर गोरी, भारती देवांगन, सूरज सोनकर, जय डहरिया, देवेंद्र धृतलहरे, गौरी बाई देवांगन, सादिक बेलिम, कुलदीप लोधी, सुदामा पाल,सागर जोशी, शेखर लोधी, चमन जलक्षत्री, आचू देवांगन, मनेश कंडरा और चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!