आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना खरोरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कुल 19 उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की है।

अवैध शराब और उपद्रव पर शिकंजा

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं तथा शराब के नशे में धुत होकर अपने परिजनों, पत्नी और ग्रामीणों के साथ मारपीट व बदसलूकी कर शांति भंग कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खरोरा पुलिस ने त्वरित कदम उठाया।

17 आरोपी रायपुर जेल भेजे गए, 2 नाबालिगों पर पृथक कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 17 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय खरोरा में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी 17 आरोपियों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। इसके अलावा, मामले में शामिल 02 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) के खिलाफ पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई की जद में आए आरोपियों की सूची:

 * सलीम मारकंडेय (30 वर्ष) – निवासी: धौराभाठा

 * संजीव कुमार मारकंडेय (32 वर्ष) – निवासी: धौराभाठा

 * शुभम कुमार तिवारी (33 वर्ष) – निवासी: रायखेड़ा

 * कृष्णा धीवर (25 वर्ष) – निवासी: रायखेड़ा

 * गोपी धीवर (29 वर्ष) – निवासी: कुर्रा बंगोली

 * नरेन्द्र बांधे (38 वर्ष) – निवासी: परसवानी (सकरी)

 * बालकृष्ण धीवर (35 वर्ष) – निवासी: भैंसा

 * गोलू मरकाम (32 वर्ष) – निवासी: अड़सेना

 * चन्द्रशेखर साहू (36 वर्ष) – निवासी: रायखेड़ा

 * क्रिश सेन (20 वर्ष) – निवासी: कुम्हारी (जारा)

 * कुलदीप बंजारे (30 वर्ष) – निवासी: चिचोली

 * राजा साहू (32 वर्ष) – निवासी: रायखेड़ा

 * किशन साहू (33 वर्ष) – निवासी: सारागांव

 * कृतभूषण यादव (19 वर्ष) – निवासी: सारागांव

 * दौलत यादव (23 वर्ष) – निवासी: केंवतरा

 * हिरेन्द्र यादव (27 वर्ष) – निवासी: सारागांव

 * नेतुराम गायकवाड़ (48 वर्ष) – निवासी: परसवानी

अभियान लगातार रहेगा जारी

खरोरा पुलिस का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए यह विशेष चेकिंग और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!