आरंग : आरंग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 55 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है, जब मृतक मछली पकड़कर अपने घर लौट रहा था। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आरंग थाना अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी संतराम यादव (उम्र 55 वर्ष) रविवार सुबह तेज बारिश के दौरान पास की नहर में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के बाद जब वे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आरंग पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।संतराम यादव की अचानक हुई मृत्यु से ग्राम परसदा सहित पूरे आरंग अंचल में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!