आरंग:-प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी द्वारा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी समिति एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (लैंप्स) के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के किसानों को मिल रही सुविधाओं और आ रही समस्याओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर जांच की—पहला, क्षेत्र के किसानों को सोसायटियों से सुचारू रूप से रासायनिक खाद (यूरिया, डीएपी आदि) मिल पा रहा है या नहीं; और दूसरा, कृषि उपज मंडी में किसानों से खरीदी गई धान का समय पर उठाव (कस्टम मिलिंग के लिए परिवहन) हो रहा है या नहीं।मौके पर मौजूद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समिति के कर्मचारियों एवं उपस्थित किसानों से सीधी बातचीत की।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान हैं। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के हक की लड़ाई के लिए मैदान में डटा रहेगा।

अधिकारियों को दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिला या मंडी से धान का उठाव तत्काल तेज नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंग साहू, वरिष्ठ नेता मंगलमूर्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, भारती देवांगन ,मंजू चंद्राकर ,पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर ,राम मोहन लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, देवेंद्र धृतलहरें ,चमन कोसले , डोमन ध्रुव ,संतु जलक्षत्री,मनेश कंडरा ,परस कोसले उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!