नई दिल्ली / रायपुर: “ऐसा चाहू राज में, मिले सबन को अन्न। छोट बड़े सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।” संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के इसी सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को गमछा पहनाकर और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का तैल चित्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

‘समरसता संकल्प अभियान’ और कलश वंदन यात्रा

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती के अवसर पर पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आयोजित की जा रही ‘कलश वंदन यात्रा’ के माध्यम से गुरु रविदास जी की पावन वाणी और विचारों को गाँव-गाँव तथा कस्बे-कस्बे तक पहुँचाया जा रहा है।

गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक

इस अवसर पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समाज में समरसता स्थापित करने, मन और कर्म को पवित्र रखने तथा छुआछूत व भेदभाव को समाप्त करने का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। देश भर में निकलने वाला पवित्र कलश मंडल हर गाँव और कस्बे में जाकर संत रविदास जी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का काम करेगा।

‘रैदास: एक विचार’ फिल्म का निर्माण

इस दौरान सामाजिक व्यवसायी प्रकाश महोबिया ने संत गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र, आदर्शों और दर्शन पर आधारित फिल्म “रैदास: एक विचार” के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया तथा इस हेतु शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!