रायपुर, 11 सितंबर 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, द्वारा निरंतर शिक्षा प्रकोष्ठ (Continuing Education Cell–CEC), NIT रायपुर के सहयोग से आयोजित पाँच दिवसीय One Week Self-Financed Short-Term Training Program (STTP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का विषय “LaTeX for Research Excellence: A Comprehensive Hands-on Workshop on Academic, Scientific, and Professional Document Preparation” था। यह कार्यक्रम 7 से 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को देशभर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इसमें 25 राज्यों और 56 शहरों से कुल 179 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में शिक्षकगण, शोधार्थी, PhD शोधार्थी, विद्यार्थी तथा विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल रहे। STTP के दौरान कुल 19 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें LaTeX की मूलभूत अवधारणाओं, दस्तावेज़ निर्माण, गणितीय टाइपसेटिंग, टेबल एवं चित्र, संदर्भ एवं बिब्लियोग्राफी प्रबंधन, LyX, Overleaf, TikZ, PGFPlots, वैज्ञानिक विज़ुअलाइज़ेशन, Beamer प्रस्तुतियों तथा तकनीकी दस्तावेज़ तैयार करने जैसे विषयों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में थीसिस एवं शोध-प्रबंध लेखन, जर्नल सबमिशन, IEEE, Springer, Elsevier एवं ACM के प्रकाशन टेम्पलेट्स, सहयोगात्मक लेखन, LaTeX troubleshooting, वैज्ञानिक लेखन, AI-assisted documentation, शोध नैतिकता, plagiarism तथा publication integrity जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के विशेषज्ञों ने इन सत्रों का संचालन किया।

STTP का प्रमुख उद्देश्य प्रतिभागियों को LaTeX की प्रारंभिक जानकारी से आगे बढ़ाकर उसके व्यावहारिक उपयोग में सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने शोध-पत्र, थीसिस, शोध-प्रबंध, तकनीकी रिपोर्ट, प्रस्तुतियाँ, गणितीय दस्तावेज़, वैज्ञानिक चित्र एवं प्रकाशन-उन्मुख पांडुलिपियाँ तैयार करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्राप्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन CEC एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, NIT रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. एस. घोष, चेयरमैन, Continuing Education Cell, NIT रायपुर, ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। वहीं डॉ. सुधाकर पांडेय, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, NIT रायपुर, ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपना मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। कार्यक्रम के Convenor डॉ. रूपेश कुमार देवांग, एसोसिएट प्रोफेसर, तथा Coordinators डॉ. दीपिका अग्रवाल और डॉ. आर. प्रणीथा श्री रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के क्षमता-वर्धन एवं शोध-केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को आगामी कार्यक्रमों को और अधिक व्यावहारिक, संवादात्मक एवं शोध-उन्मुख बनाने के लिए शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन Valedictory Session, प्रतिभागियों के मूल्यांकन एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ, जिससे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!