महासमुंद: ग्राम पंचायत तुरेंगा में शनिवार को नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उप-स्वास्थ्य केंद्र/निर्धारित परिसर के समीप नवीन धान खरीदी केंद्र हेतु भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीफल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी केंद्र खोलने की औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
तुरेंगा में नया धान खरीदी केंद्र खुलने से स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के किसान भाइयों में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है। लंबे समय से चल रही इस मांग के पूरे होने से अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
मंडी व्यवस्था और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा

स्थल निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर मंडी की भावी व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। धान के रख-रखाव, बारदाने की उपलब्धता, तौल-कांटा, पानी और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगेश ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि रूपधर पटेल, कुर्रूभाट्ठा सरपंच रूपलाल पटेल, पंचायत सचिव भूषण लाल साहू, उपसरपंच हरिहर हरदेव,सरेकेल साख सहकारी समिति के अध्यक्ष भोजराम ध्रुव, समिति प्रबंधक हेमलाल सेन, सहप्रभारी गोपाल साहू, झलप समिति प्रबंधक विजय कोसरे,शेष राम हरदेव, गोवर्धन निर्मलकर,भोजराम ध्रुव, रेवतीरमण पटेल, भारत ध्रुव, यादराम पटेल, भागवत लोधी, डमरू यादव, जगमोहन हरदेव, बाबूलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में अंचल के किसान और नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी रोजगार सहायक राजकुमार हरदेव ने दी।

