आरंग: आरंग विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाली ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात अब 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। अब यह भव्य समारोह गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे नगर पंचायत समोदा में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात सौंपेंगे।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस दौरान कुल ₹112.01 करोड़ के कार्यों की सौगात मिलेगी, जिसमें:

लोकार्पण: ₹21.67 करोड़ की लागत से PWD, नगर पंचायत समोदा, आरंग पालिका और RES के कुल 67 विकास कार्य जनता को समर्पित होंगे।

भूमिपूजन: ₹90.34 करोड़ की लागत से 29 नवीन कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी, जिसमें नवा रायपुर (कोटरा भाठा) में ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाला 100 बिस्तर का आधुनिक अस्पताल और PWD के ₹61.11 करोड़ के कार्य शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस आयोजन को आरंग के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से 9 जुलाई दिन गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे अधिक से अधिक संख्या में समोदा पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!