राजधानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने चाकू लेकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक असामाजिक तत्व को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 सितंबर 2026 को टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवपुरी स्थित काली मंदिर के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

पकड़ा गया आरोपी:

  नाम: अनिल विश्वकर्मा उर्फ टिल्लू (23 वर्ष)

  पिता: रमेश विश्वकर्मा

  निवासी: काली मंदिर के पास, देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

टिकरापारा पुलिस ने आरोपी अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 908/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रोबिनसन गुड़िया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!