ईको कार, बाइक, स्मार्टफोन और ₹39,700 नकद जब्त

 आरंग: आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरंग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम करमंदी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल हजारों रुपये का माल बरामद किया गया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित घेराबंदी

 

आरंग पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली। सूचना के अनुसार, ग्राम करमंदी स्थित दिनेश कोसले के दुकान कॉम्प्लेक्स में कुछ लोग संगठित होकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मौके पर मौजूद किसी भी आरोपी को भागने का अवसर नहीं मिला। पकड़े गए आरोपियों में रायपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिले महासमुंद के निवासी भी शामिल हैं।

दिनेश कोसले (41 वर्ष), पिता: दिलीप कोसले, निवासी: ग्राम करमंदी, थाना आरंग (रायपुर)

 भेरूलाल साहू (26 वर्ष), पिता: दीपचंद साहू, निवासी: ग्राम चपरीद, थाना आरंग (रायपुर)

 रूपेन्द्र साहू (29 वर्ष), पिता: मोतीराम साहू, निवासी: ग्राम अछोला, थाना तुमगांव (महासमुंद)

  उमेंद कुमार मेहर (33 वर्ष), पिता: केजूराम मेहर, निवासी: ग्राम अछोला, थाना तुमगांव (महासमुंद)

 अश्वनी साहू (35 वर्ष), पिता: स्व. पुनीतराम साहू, निवासी: ग्राम कुरूद, थाना आरंग (रायपुर)

 विजय मेहर (29 वर्ष), पिता: फत्तूराम मेहर, निवासी: ग्राम अछोला, थाना तुमगांव (महासमुंद)

इस कार्रवाई में आरंग पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद रकम: ₹39,700/- (उनतालीस हजार सात सौ रुपये), चार पहिया वाहन: 01 ईको कार (क्रमांक CG04MM 9962), दोपहिया वाहन: 01 हीरो स्प्लिंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04LP 1901),मोबाइल फोन: 06 नग विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन,ताश की पत्ती: 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया है।

पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 179 एवं 94 का पालन करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।

कार्यवाही के बाद आरंग थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ, सट्टा, नशा व अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!