चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों ने किया उग्र प्रदर्शन

मंदिर हसौद : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दान/चंदा प्रकरण में सामने आए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी द्वारा मंदिर हसौद में एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य चौक से नवीन तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च (क्रोध मार्च) निकाला गया। आंदोलन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मंदिर हसौद एवं क्षेत्रीय थाना प्रभारी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की।

करोड़ों रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस: ओमप्रकाश यादव

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुए दान और चढ़ावे की राशि में भारी हेराफेरी व गबन का मामला प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती जांच के तथ्यों से यह स्पष्ट है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, गोपाल राव और पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका गंभीर संदेह के घेरे में है। इन पदाधिकारियों पर दान राशि के दुरुपयोग और सुरक्षा में भारी लापरवाही के आरोप हैं, जिसके कारण इन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ा है। इससे देश भर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरी ठेस लगी है।

बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग

सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने जनभावनाओं और उपलब्ध साक्ष्यों को संज्ञान में लेते हुए चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस बड़े आंदोलन और प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें

जिला व ब्लॉक पदाधिकारी: जिला रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री रेखराम पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, खिलावन निषाद, पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, जिला सचिव प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सदस्य हेमंत कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस आर्यन जोशी।

पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष: अधिवक्ता अनुज मिश्रा, राकेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, उत्तम साहू, दीनू यादव, भूषण बघेल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, हरि बंजारे, शुभांशु साहू, अनिल टंडन, मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती।

प्रमुख कार्यकर्ता: सौरभ चंद्राकर, प्रेमशंकर यदु, संजीव चंद्राकर, दौलत साहू, दिलीप कुर्रे, महेंद्र बंजारे, ओमकार निर्माकर, हिरेश चंद्राकर, उत्तम टंडन, सुकुल साहू, निखिल वर्मा, राजेश चतुर, कपिल पटेल, विनोद पटेल, कुलदीप पटेल, पुकेश साहू, भुनेशु यदु, नंदू साहू, राजवीर धीवर, छन्नू यादव, बिसौहा बंजारे, विजेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश ध्रुव, कमलेश भारती, नंद साहू, अरुण साहू, नंदेश्वर साहू, प्रेमनारायण मिश्रा, ओमप्रकाश धीवर, संतोष टंडन, बेदू घृतलहरे, राजेश चतुर्वेदी, रियाज खान, गुलशन वर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, दाऊलाल पटेल, ऋतिक यादव समेत भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!