आरंग: नगर पालिका आरंग के अंतर्गत आने वाली बालाजी कॉलोनी में स्थानीय विकास और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कॉलोनी की नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक के दौरान कॉलोनी के पुराने पदाधिकारियों ने अपनी गरिमा और परंपरा का निर्वहन करते हुए ससम्मान अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद, नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर पिंटू कुर्रे को बालाजी कॉलोनी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया।कॉलोनी की नई कार्यकारिणी (कमेटी) का पूर्ण विस्तार आगामी 10 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन कॉलोनी के विकास कार्यों को गति देने के लिए अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।बैठक में कॉलोनी वासियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। इसके तहत कॉलोनी की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए जल्द ही चौकीदार तैनात करने का निर्णय लिया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सुरक्षा निधि के निर्धारण का फैसला आगामी बैठक में सर्वसम्मति से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!