आरंग : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता गणेश साहू ने बताया कि कैसे डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उन्होंने कश्मीर में लागू ‘परमिट प्रथा’ का कड़ा विरोध किया और पूर्वी बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी और अत्यंत संदेहास्पद परिस्थितियों में कश्मीर की जेल में उनका निधन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के समय से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया।

विचार विमर्श: सोहन साहू ने डॉ. मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए। के.के. भारद्वाज ने उनकी कार्यपद्धति और अखंड भारत के प्रति योगदान पर विचार रखे। राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ही राष्ट्रवाद को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख विषय के रूप में स्थापित किया।

सम्मानित वरिष्ठ जन: कार्यक्रम में यदु नंदन शुक्ला, मदनलाल सोनकर, टोहन देवांगन, हेमलता जैन, कृष्ण कुमार भारद्वाज, सालिक साहू, सूरज शर्मा, चमेली यादव, रामप्यारी देवांगन, सोहन साहू, भोलाराम साहू, भरत जलक्षत्री, होरीलाल लोधी, कुंदन जलक्षत्री, प्रकाश सोनकर, पुनाराम साहू, ईश्वर प्रसाद साहू, चेतराम पाल, माखन साहू, डॉ. यादव, आनंद मूर्ति अग्रवाल, गोविंद साहू और डॉ. लक्ष्मण यादव को सम्मानित किया गया।

डॉ. नवीन मार्कंडेय को अग्रिम जन्मदिन की बधाई

यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं आरंग के पूर्व विधायक डॉ. नवीन मार्कंडेय के जन्मदिन (7 जुलाई) की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन सुशील जलक्षत्री ने किया और आभार प्रदर्शन सतीश मनु जलक्षत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिलीप जलक्षत्री, सतीश सोनकर, बलराम साहू, अविनाश विक्की साहू, रितेश साहू, सतीश मानु, खूबचंद साहू, वेद प्रकाश देवांगन, सूरज साहू, चमन सिन्हा, गज्जू साहू, ओ.पी. मिर्धा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!