शासन/प्रशासन द्वारा किए गए नवीनतम प्रशासनिक कार्य विभाजन के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा (रा.प्र.सेवा.) के अधिकारी श्री रवि सिंह (अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.)) को आरंग अनुविभाग का नया एसडीएम (SDM) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में इस पद पर पदस्थ रहीं श्रीमती अभिलाषा पैकरा का स्थान लेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, श्री रवि सिंह को अनुविभाग आरंग के अंतर्गत कई प्रमुख विभागों एवं दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है:
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, आरंग
छ.ग. लोक बेदखली अधिनियम के तहत अधिकृत प्राधिकारी
पंजीयक, लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट)
भू-अर्जन अधिकारी
नजूल अधिकारी
प्रोटोकॉल अधिकारी
अनुविभागीय अधिकारी (रा0) कार्यालय हेतु जन सूचना अधिकारी
इसके अतिरिक्त, समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य सभी प्रशासनिक एवं शासकीय कार्यों का संपादन भी उनके द्वारा किया जाएगा।
आरंग अनुविभाग में नए अधिकारी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों, राजस्व मामलों के निपटारे और कानून-व्यवस्था के सुचारू संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

