भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आरंग मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्राकर (अधिवक्ता) तथा महामंत्री द्वय गौरव साहू व कुलेश्वर लोधी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं और भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षों रितेश साहू और वेद देवांगन का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इसके साथ ही आरंग नगर में यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया।

वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश पदाधिकारी यशपाल लोधी, जिला महामंत्री द्वय ज्ञानप्रकाश चंद्राकर व लुकेश साहू, पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यकर्ता संजय जलक्षत्री, खिलेश धुरंधर, खूबचंद साहू और सतीश जलक्षत्रि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री कबीर साहू, प्रशिक्षण प्रमुख सूरज साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य चमन सिन्हा, पिंटू साहू, देव जलक्षत्री, मंडल उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, बब्बू वेद चंद्राकर, योगेंद्र साहू, गज्जू गंगाधर साहू, राहुल साहू, मंडल मंत्री मिथुन कन्नौजे, अरविंद टंडन, त्रिलोकी लोधी, नोमेश वर्मा एवं कन्या शक्ति संयोजिका ज्योति साहू उपस्थित रहीं।

इसके अलावा भाजयुमो मंडल पदाधिकारी पुर्नेश यादव, खली खूंटे, डालेश साहू, मोक्ष चंद्राकर, नीरज अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, तुषार चंद्राकर, शुभम यादव, यशवंत जलक्षत्री, यमन बांधे, अनुराग ठाकुर, सौम्य शर्मा, गौरव चंद्राकर, डिगेश साहू, देवा साहू और कृष मनहरे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!