खमतराई रोड स्थित वार्ड क्रमांक 03 के दिव्यांग भवन में अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ, आरंग के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 3 के स्थानीय पार्षद नरेन्द्र लोधी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान बापू के अमर विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेन्द्र लोधी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी को बापू के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में स्वच्छता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर

अध्यक्ष: मिलाप दास मानिकपुरी

 उपाध्यक्ष: जनक राम लोधी

 सचिव: मंतराम बघेल

 संरक्षक: नरसिंग धीवर

 कोषाध्यक्ष: झमन देवदास

 सलाहकार: बंसीलाल साहू

 सह सचिव: लक्ष्मी नारायण साहू

विशेष उपस्थिति: मालती मधु मानिकपुरी, छोटन बारले, चैतराम निषाद, दुलौरीन निषाद, नेतराम साहू, केकती साहू, भुनेश्वर बारले, देवन दास कुर्रे, जयप्रकाश साहू एवं सहयोगी कौशल दास मानिकपुरी सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों व सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!