आरंग: प्रतिवर्ष अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय सुपुत्र, शूरवीर, महान प्रतापी एवं वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन एकता सतनामी महिला समिति आरंग द्वारा मिनीमाता स्मृति भवन, अकोली रोड आरंग में दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु बालक दास जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणेशराम मिरी, प्राचार्य तथा अध्यक्षता श्री जी. आर. टंडन, पूर्व प्राचार्य ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. घनश्याम टंडन, डोमनलाल डहरिया,भीमसेन मनहरे गणेश बांधे, हीरालाल कोशले, सूरज भारती, सुनील सोनवानी, विमल सोनवानी, टिकेश्वर गिलहरे, अनिता रात्रे, जीवराखन भारती, नंदकुमार ढीढ़ी, जगदीश कुर्रे, साधुराम, खेमेश्वरी डहरिया एवं सुनीता सोनवानी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोपतराम टंडन ने बाबा गुरु बालक दास जी की जीवनी पर आधारित कविता का पाठ किया। वहीं मुख्य अतिथि  गणेशराम मिरी ने अपने संबोधन में गुरु बालक दास जी द्वारा समाज में प्रचलित रावटी प्रथा तथा सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

गुरु बालक दास जयंती के अवसर पर एकता सतनामी महिला समिति द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन एवं पेंसिल का वितरण किया गया। वहीं अटल विहार कॉलोनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज भारती ने छात्राओं को पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुखजनों के साथ छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं आश्रम शाला की छात्राओं की सहभागिता रही।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों, समिति के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एकता सतनामी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती डम्बेश्वरी कोशले, संरक्षक संगीता पाटले, उपाध्यक्ष गोमती राजेत्री, कोषाध्यक्ष सुशीला गिलहरे, गोदावरी कोशले सहित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं आश्रम शाला की अधीक्षिका अनिता रात्रे तथा छात्राएं यामिनी रात्रे, प्रतिज्ञा बारले, वर्षा कोशले, लीसा बंजारे सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता पाटले ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!