आरंग: श्री गणेशोत्सव के अवसर पर श्री विघ्नहर्ता परिवार, नेताजी चौक, आरंग द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए आज स्कूली बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

समिति द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए “10 दिवस–10 सेवा कार्य” का संकल्प लिया गया है। इसी सेवा श्रृंखला के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी शिक्षा में बाधा न बनें।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किया गया सहयोग, उनके उज्ज्वल भविष्य में किया गया निवेश है। समिति का प्रयास है कि गणेशोत्सव के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जाए।

समिति की ओर से आगे भी शिक्षा सहयोग, रक्तदान, दिव्यांगजनों की सहायता, अस्पतालों में फल वितरण, बुजुर्गों की नेत्र सेवा, गौ सेवा एवं गौ आरती, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!