कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर घोषित ‘शुष्क दिवस’ का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर रहे शराब कोचियों के मंसूबों पर आरंग पुलिस ने पानी फेर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी नरेश साहू के कुशल नेतृत्व में आरंग पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 5 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

आरोपी पुलिस से छिपकर दोगुने दामों में शराब खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 97 पाव देशी मसाला शराब (17.460 बल्क लीटर, कुल कीमत ₹9,700), बिक्री के नकद रुपये और तस्करी में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

आरंग पुलिस की कार्रवाई और जब्ती का ब्योरा

अमित मिर्धा (35 वर्ष), निवासी इंदिरा चौक, आरंग: स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक CG 04 JA 7679) में 21 पाव शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया।

गोवर्धन निषाद (28 वर्ष) एवं राजकुमार निषाद (40 वर्ष), निवासी शीतलापारा, आरंग: इनके पास से 35 पाव शराब व ₹500 नकद जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल रायपुर (न्यायिक रिमांड) भेज दिया गया।

 वामन तारक (35 वर्ष), निवासी तामासिवनी: 20 पाव शराब एवं ₹200 बिक्री रकम के साथ गिरफ्तार।

 राजू बघेल (30 वर्ष), निवासी घिवरा (खरोरा): 21 पाव शराब एवं ₹300 नकद के साथ धराया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शुष्क दिवस पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए वे शराब को ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। आरंग थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, सट्टा और जुए जैसे अपराधों के खिलाफ यह मुहीम आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!