आरंग:- भारतीय जनता पार्टी संगठन में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा विधानसभा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोबिन साहू को भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रोबिन साहू के जिला मंत्री बनने की घोषणा होते ही मंडल एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोबिन साहू के संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब पूरे जिले को मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला मंत्री रोबिन साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरन सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से रायपुर जिला ग्रामीण में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही मेरी प्राथमिकता होगी।”

— रोबिन साहू, नवनियुक्त जिला मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!