आरंग: श्रावण माह के पावन पर्व पर आध्यात्मिक धार्मिक सामाजिक मानस संगठन एवं मंदिर पुजारी शत्रुघ्न प्रसाद लोधी के संयोजन में पीपलेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ के पवित्र मास श्रावण के चारों सोमवार को व्याख्या,संगीत, गायन , वादन तथा भक्तिमय के साथ संगीतमय रामचरित मानस गान संपन्न हुआ जिसमें पहला सोमवार को मां गौरी मानस मंडली अटल विहार आरंग, दूसरा सोमवार को जय मां दुर्गा मानस मंडली करमदी तीसरा सोमवार को त्रिलोचन राघव मानस मंडली पारागांव, ने प्रस्तुति प्रदान किए एवं तथा अंतिम श्रावण सोमवार को तीन मंचों का संयोजन हीरालाल साहू, अशोक साहू, नरेंद्र यादव, बलदाऊ यादव के मार्गदर्शन में मानस शक्ति केंद्र से संबद्ध ख्याति प्राप्ति मानस मंडली मंगला महिला मानस मंडली परसकोल, हंसवाहिनी महिला मानस मंडली कलई, जय बजरंग महिला मानस मंडली कुसमुंद, शीतला के संदेश मानस मंडली बैहार, शिव सरोवर मानस मंडली बन चरौदा, ओम मानस मंडली लखौली ने रामचरित मानस के विविध प्रसंगों का संगीतमय पाठ कर श्रद्धालुओं को रामकथा का श्रवण कराया गया।
रामचरित मानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि भारतीय जीवन पद्धति, संस्कार मर्यादा और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक ग्रंथ है। तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के माध्यम श्री राम के चरित्रों एवं आदर्शों को जन जन तक पहुंचाया। इन सभी रामायण मंडलियों ने अपने संगीतमय भजन एवं व्याख्या से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मानस संगठन में टोकेश साहू, मानस लोधी, संतोष लाला लोधी, अवध विश्कर्मा, विनोद गुप्ता गुरुजी, कामता पाल, गेंदलाल साहू, निकेश निषाद, उपेंद्र साहू, मनमोहन गुप्ता, विष्णु साहू आदि सदस्यगण पदाधिकारियों के द्वारा मानस मंडलियों को दानस्वरूप सहयोग राशि श्री फल और रामनाम गमछा भेंट कर सादर विदाई प्रदान किया गया।

