ऐतिहासिक एवं धर्मनगरी नगरी आरंग में कल यानी गुरुवार (15 अक्टूबर) को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘अनुज नाइट’ का आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा एवं लोक संस्कृति के सुप्रसिद्ध कलाकार व विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विशेष आमंत्रण पर अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, महामाया पारा (आरंग) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरंग की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना और नागरिकों को छत्तीसगढ़ी लोककला एवं मनोरंजन से जोड़ना है। आयोजन को लेकर महामाया पारा सहित पूरे आरंग क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि दर्शक सहजता से इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकें।

नागरिकों से शामिल होने का आह्वान

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं संस्कृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!