आरंग थाना क्षेत्र के निसदा रेलवे ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 ग्रामीणों ने देखा शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लगभग 05:00 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने निसदा रेलवे ब्रिज के समीप एक पेड़ से शव को लटकते देखा। दृश्य देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। मृतक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

​शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के ग्रामीण इलाकों और नजदीकी थानों में संपर्क कर मृतक की पहचान (शिनाख्त) कराने के प्रयास में जुट गई है।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई संदिग्ध वजह है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!