छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व संबलपुर (ओडिशा) सांसद धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर कई जनकल्याणकारी मुद्दों पर विचार साझा किए।

बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे पर जताया आभार, आरंग आने का दिया न्योता

दिल्ली स्थित केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर हुई इस मुलाकात में बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के प्रभावी ढंग से समाप्त होने और शांति बहाली की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस निर्णायक कदम के लिए देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री का विशेष रूप से आभार ज्ञापित किया। इसके साथ ही, ध्रुव कुमार मिर्धा ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को आरंग स्थित रविदास नगर में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का भावभीना निमंत्रण भी सौंपा।

संत रविदास जी की 650वीं जयंती और समरसता अभियान पर विमर्श

अपने प्रवास की अगली कड़ी में मिर्धा ने ओडिशा के संबलपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य केंद्र संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला ‘समरसता संकल्प अभियान’ रहा।

दोनों नेताओं के बीच ओडिशा में इस अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘कलश वंदन अभिनंदन कार्यक्रम’ की रूपरेखा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। ध्रुव कुमार मिर्धा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकता और संत रविदास जी के विचारों का व्यापक प्रसार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!