आरंग: प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार आज राजीव गांधी भवन, आरंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती असीम उत्साह, श्रद्धा और गरिमापूर्ण माहौल में मनाई गई। पूरे देश के साथ-साथ आरंग ब्लॉक में भी इस दिन को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में धूमधाम से आयोजित किया गया।प्रातःकाल से ही राजीव गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों का भारी जमावड़ा रहा।

बापू के प्रिय भजनों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें बापू के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिये’ का सस्वर गायन किया गया। भजनों के माध्यम से सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

धार्मिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता की ली गई शपथ

प्रार्थना सभा के उपरांत परिसर में एकत्र सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को ‘धार्मिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई गई। उपस्थित जनसमूह ने देश में शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

विचार-गोष्ठी एवं सद्भावना सम्मेलन

कार्यक्रम के अगले चरण में ‘विचार-गोष्ठी एवं सद्भावना सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।वरिष्ठ वक्ताओं ने विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वाधीनता दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व क्षमता और उनके ऐतिहासिक नारे ‘जय जवान, जय किसान’ को याद करते हुए वक्ताओं ने देश की खाद्य सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में उनके अभूतपूर्व योगदान की सराहना की। इस अवसर पर आरंग ब्लॉक व नगर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष खिलावन निषाद,नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता,मंडल अध्यक्ष भरत लोधी,पुरुषोत्तम धीवर, पोषण साहू, पार्षद समीर गोरी, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर, राजेश्वरी साहू, भीम जलक्षत्री, तुलसी पटेल, देवेंद्र धृतलहरे, डोमन ध्रुव, नंदकुमार साहू, मुकेश लोधी, गणेश बांधे, प्रेमलाल ढीढी, लेसकुमार साहू, महेंद्र यादव, शुभम देवांगन, सुनील कुमार साहू, इंद्र कुमार साहू, राजू साहू, रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!