आरंग: गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (GEMS), आरंग की प्रतिभावान छात्रा मिताली यादव ने खेल जगत में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंडर-17 बालिका वर्ग में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर मिताली का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
80 खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले में बनाई जगह

रायपुर संभाग की ओर से खेलते हुए मिताली ने चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन किया। संभाग भर से आई लगभग 80 प्रतिभावान बालिकाओं के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में मिताली ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, खेल रणनीति और निरंतर अभ्यास के बल पर राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान पक्का किया।
माता-पिता और विद्यालय परिवार ने जताई खुशी
मिताली की इस उपलब्धि पर उनके पिता धुलेश यादव एवं माता कविता यादव ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन तथा खेल शिक्षिका व कोच प्रियल साहू का आभार व्यक्त करते हुए मिताली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिताली को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
“विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। हमें पूरा विश्वास है कि मिताली राज्य स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से आरंग और रायपुर संभाग का मान बढ़ाएगी।” — हरेश कुमार दास, प्राचार्य (GEMS आरंग)

