आरंग नगर के श्याम बाजार से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपने ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरंग के श्याम बाजार निवासी पूनाराम साहू का पुत्र तारकेश्वर साहू (टकेश साहू) बीते कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव में चल रहा था।आज सुबह उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना का पता चला, तो घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था और उसका मानसिक स्थिति के चलते इलाज व देखभाल की जा रही थी। हालांकि, इस बार परिजनों की सतर्कता के बावजूद युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना तुरंत आरंग थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

आरंग थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!