आरंग:  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसनी में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विद्यालय परिसर में VB-G-RAM-G योजना के अंतर्गत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रसनी के सरपंच नंदकुमार चंद्राकर एवं अन्य गणमान्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भूमिपूजन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और उनकी निरंतर शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी हाईस्कूलों में छात्राओं को साइकिल वितरण जैसी योजनाएं भी निरंतर जारी हैं। परिसर में शौचालय निर्माण से स्कूल आने वाली बालिकाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ड्रॉपआउट रेट में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से: नंदकुमार चंद्राकर (सरपंच, ग्राम पंचायत रसनी),सूरज शर्मा (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति),प्रशांत मिश्रा (प्राचार्य),योगेंद्र अग्रवाल (सचिव),दुष्यंत चंद्राकर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!