आरंग: अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग के तत्वाधान में खमतराई रोड, वार्ड क्रमांक 3 स्थित परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहनों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लक्ष्मी-विष्णु जी की पूजा-अर्चना और दिव्यांग सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात, संघ के अध्यक्ष ने कुशल मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका व शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में संस्था के 25 दिव्यांग सदस्यों की उपस्थिति में आमंत्रित गुरुजनों का रोली-तिलक लगाकर, श्रीफल, उपहार एवं मिष्ठान भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया। इस आयोजन में श्री तुलाराम साहू जी (शिक्षक) श्री योगेश्वर साहू जी (शिक्षक) श्री लोकेश साहू जी (BRC स्पेशल एजुकेटर) श्री मिश्रा सर (शिक्षक, सरस्वती ज्ञानदीप आरंग) श्री योगी सर (शिक्षक, सरस्वती ज्ञानदीप आरंग) का सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित शिक्षकों ने अपने आशीर्वचन में दिव्यांगजनों को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रमुख सदस्य—मिलाप दास मानिकपुरी, जनक राम लोधी, झममन देवदास, बंशी लाल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, नरसिंग धीवर, जय प्रकाश साहू, पोषण साहू, छोटन बारले, इंद्रजीत कोटरे, संतीष कन्नौजे, विजय दास मानिकपुरी, मेंहद कुमार, नेतराम साहू, कमल धीवर, कु. मधु धीवर, सरिता धीवर, कुमारी साहू, अरुण लहरी, कला लहरी, देवन दास कुर्रे, देवेंद्र कुमार साहू, खिलेश्वरी, मालती (मधु) मानिकपुरी एवं अशोक कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं दिव्यांग सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण, उत्साहजनक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

