आरंग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व ध्वज पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, कविताओं और ओजस्वी भाषणों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

स्कूल विकास के लिए घोषणाएं और प्रोत्साहन

20 सेट बेंच-टेबल: विशिष्ट अतिथि दुजेराम धीवर (संचालक, मां विद्या बीज भंडार) ने छात्रों के बैठने की व्यवस्था सुधारने हेतु 20 नग बेंच-टेबल देने की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षा (10वीं व 12वीं) में प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष स्मृति चिह्न से सम्मानित करने का संकल्प लिया।

₹10,000 की आर्थिक सहायता: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंशाराम बंजारे ने फर्नीचर व्यवस्था के लिए ₹10,000 नगद राशि प्रदान करने की घोषणा की।

नगद प्रोत्साहन राशि: SMDC सदस्य ललिता बंजारे एवं बूथ अध्यक्ष मोहित पटेल ने 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1,000-₹1,000 नगद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

संबोधन एवं आभार

प्राचार्या नम्रता तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की जानकारी दी और शाला की आवश्यकताओं की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता प्रमिला मेश्राम ने तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता खेमलाल ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि टिकेश भुवनेश्वर साहू (सरपंच), योगेश्वर साहू (उपसरपंच), रेवाराम साहू (विधायक प्रतिनिधि) सहित व्याख्यातागण—श्रद्धाकिरण नेताम, प्रकाश चंद्र साहू, सुमन धुरंधर, श्वेता मिश्रा, द्वारिका प्रसाद दीवान, रजनी बाला भारती, हेमलता नायक, लोकेश तुरकाने, खोमन प्रसाद निषाद, खुलेश नंद देवांगन, डॉली चंद्राकर, दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव एवं SMDC सदस्य भोलाराम निर्मलकर, परमेश्वर धीवर, शीतल बंजारे, अंजलि सोनी, तोमिन बाई साहू, पंच प्रतिनिधि यादराम पटेल, ग्रामवासी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!