अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन के तहत आरंग स्थित राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक और विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन एवं जिला रायपुर ग्रामीण प्रभारी पंडित सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे ने की।

बैठक के पश्चात आरंग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू एवं शहर ब्लॉक अध्यक्ष/पार्षद खिलावन निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। राजीव भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची।

एसडीएम कार्यालय परिसर में जिला प्रभारी पंडित सुरेंद्र शर्मा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 (वयस्क मताधिकार) के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ संकल्प का सामूहिक वाचन कराया। इसके उपरांत ससम्मान राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम एसडीएम आरंग को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के अंतिम चरण में कांग्रेसजनों ने बस स्टैंड आरंग पहुंचकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

 “निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया ही लोकतंत्र का आधार” — पंडित सुरेंद्र शर्मा- लोकतंत्र की नींव वयस्क मताधिकार पर टिकी है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पात्र मतदाताओं के नाम काटा जाना सीधे लोकतंत्र पर प्रहार है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।”

“बूथ स्तर तक चलेगा जागरूकता अभियान” — राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे

  “मताधिकार लोकतंत्र की आत्मा है। रायपुर ग्रामीण जिले के हर ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को जागरूक करेंगे और मतदाता सूची से जुड़ी हर गड़बड़ी का डटकर विरोध करेंगे।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भरत लोधी, पुरुषोत्तम धीवर, धन्ना साहू, ईश्वर जोगलेकर, शुभांशु साहू, कुलदीप वर्मा, रेखराम पात्रे, केसरी साहू, मंजू चंद्राकर, खिलेश देवांगन, जयंत साहू, घनश्याम साहू, अजीत कोसले, राकेश मिश्रा, सलमान खान, रामनारायण सोनी, मोहन साहू, दीपक चंद्राकर, सागर जोशी, देवेंद्र धृतलहरे, सुनील बघेल, मुकेश लोधी, वरुण कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, चमन कोसले, आकाश यादव, कैलाश धृतलहरे, युगल किशोर, दौलतराम साहू, दिलीप कुर्रे, भूषण साहू, पारसमणी चंद्राकर, रामेश्वर वर्मा, अमन कुमार, लेसकुमार साहू, पुरुषोत्तम रात्रे, लकी जलछतरी, मनोज साहू, ललित कुमार बघेल, संतोष पटेल, लोकनाथ सोनवानी सहित आरंग विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट (BLA), ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!