गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग के प्रतिभावान छात्र लक्ष्य चेलक ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर विद्यालय का मान पूरे क्षेत्र में बढ़ाया है। उनका चयन अंडर-17 वर्ग की राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के इस मेधावी छात्र की इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय परिवार और आरंग नगर में हर्षोल्लास का माहौल है। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र लक्ष्य चेलक ने अपने शानदार खेल कौशल और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य हरेश कुमार दास ने लक्ष्य को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।लक्ष्य के पिता संजय चेलक और माता सुनीता चेलक ने अपने बेटे की इस सफलता पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है।साथ ही गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहपाठियों ने लक्ष्य को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग का प्रबंधन हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। लक्ष्य चेलक का यह चयन गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!